Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शिवानी गुप्ता का स्वागत एवं किया सम्मान

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश * ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के आवास पर शिवानी गुप्ता जी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

शिवानी गुप्ता जी को उनके उत्कृष्ट कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए “डॉ. भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी प्रतिभाशाली बेटियाँ न केवल क्षेत्र का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। यह सम्मान उनके परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों का परिणाम है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को शिवानी गुप्ता जैसी प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी शिवानी गुप्ता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *