Breaking News

जनपद पौड़ी, कोटद्वार में बड़ा हादसा / SDRF की तत्परता से चार घायल हुए सुरक्षित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद पौड़ी, कोटद्वार * दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को कोतवाली कोटद्वार से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि चरेक मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट कोटद्वार से अपर उप निरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक टोयोटा कार लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे।

SDRF टीम द्वारा बिना समय गंवाए रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम ने कड़ी मेहनत और सावधानीपूर्वक कार्यवाही करते हुए चारों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया।

*घायलों का विवरण:-*

1. आमिर पुत्र निसार उम्र, 25 वर्ष

2. सलमान , उम्र- 26 वर्ष

3. नदीम पुत्र अनीस, 29 वर्ष

4. अमान पुत्र फैजल, उम्र- 24 वर्ष

विजनौर, रामपुरा उ० प्र० के निवासी है।सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *