Breaking News

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति हरिद्वार की बैठक हुई सम्पन्न

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार / जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति हरिद्वार की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक का संचालन समिति के सदस्य संयोजक महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र उत्तम कुमार द्वारा किया गया। बैठक में रोजगार के अवसरों की उपलब्धता बढ़ाने के दृष्टिगत विभिन्न रेखीय विभागों यथाः कृषि, जिला सेवायोजन, उद्यान, जिला अग्रणी बैंक, बाल विकास, जिला ग्रामोद्योग, डेयरी, पर्यटन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, उरेडा, नगर निकाय, पशुपालन, मत्स्य विभाग, द्वारा संचालित योजनाओं में स्वरोजगार सृजन की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित विभागों को स्वरोजगार को बढावा देने तथा अधिक से अधिक स्वरोजगार सृजन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर स्वरोजगार सृजन के लक्ष्यों की पूर्ति 31 दिसम्बर, 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया,परियोजना अधिकारी उरेडा वाईएस बिष्ट सहित बैंकों के जिला समन्वयक अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *