Breaking News

श्री नृसिंह धाम आश्रम में प्रेम भिक्षुक के माध्यम से विशाल संत भंडारे का हुआ आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार(  ठाकुर मनोज मनोजानंद) श्रवण नाथ नगर स्थित प्रसिद्ध श्री नृसिंह धाम आश्रम में प्रेम भिक्षुक के माध्यम से एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया

इस अवसर पर बोलते हुए जगतगुरु रामानंदाचार्य श्री अयोध्या दास जी महाराज ने कहा धर्म कर्म पूजा पाठ यज्ञ अनुष्ठान संत सेवा और भगवान राम का भजन मनुष्य का लोक एवं परलोक दोनों सुधार देते हैं इस अवसर पर बोलते हुए महंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा जिन्हें गुरु की पावन शरण प्राप्त हो जाती है उनका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है गुरु की शरण मनुष्यको बड़े ही भाग्य से प्राप्त होती सतगुरु तारण हार है सतगुरु ही मेरे राम सतगुरु परम अवतार हैं सतगुरु चारों धाम

इस अवसर पर कोतवाल रामदास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तजन उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *