Breaking News

श्री दूधाधारी नरसिंह मंदिर तराना में मनाई गई महंत शिवनारायण दास फलारी महाराज की दूसरी पुण्यतिथि संतो के श्री मुख से बही ज्ञान की सरिता

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) श्री दूधाधारी आश्रम नृसिंह मंदिर तराना मध्य प्रदेश जिला उज्जैन में परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री नृसिंह दास दूधाधारी जी महाराज के कृपा पात्र श्री श्री 108 महंत श्री नारायण दास फलारी जी महाराज की द्वितीय पावन पुण्यतिथि श्री महंत जयराम दास जी महाराज के पावन सानिध्य मेंबड़े ही धूमधाम से संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच मनाई गई भंडारे तथा भजन संध्या के अवसर पर अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए महामंडलेश्वर श्री रामेश्वर दास जी महाराज ने कहा संत महापुरुषों का पावन सानिध्य भक्तों के जीवन को कल्याण की ओर ले जाता है

इस अवसर पर बोलते हुए श्री वशिष्ठ दूधाधारी सप्त ऋषि आश्रम ब्रह्मपुरी हरिद्वार के परमाध्यक्ष श्री महंत जयरामदास महाराज ने कहा संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित होता है संत महापुरुष जो भी कार्य करते हैं वह परमार्थ स्वरूप होता है सभी भक्तों के कल्याण के लिए होता है और विश्व में शांति स्थापना हेतु होता है भगवान राम का भजन जिसके जीवन में होता है उसका मानव जीवन सार्थक हो जाता है भगवान राम का नाम राम से बड़ा है जो मन ही मन राम नाम की माला जपते हैं वह भवसागर पार हो जाते हैं इस अवसर पर महंत सीताराम दास महाराज ने कहा जो सत्य के मार्ग पर होते हैं जो भक्त के मार्ग पर होते हैं भगवान राम उनकी नैया पार लगा देती

इस अवसर पर स्वामी श्री बजरंग दास महाराज पुजारी मनोहर दास महाराज सहित अनेकों संत महापुरुष तथा भक्तजन उपस्थित थे सभी ने संत महापुरुषों के श्री मुख से बही ज्ञान की सरिता में गोते लगाकर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *