Breaking News

ऋषिकेश में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, प्रतिभागी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश में खेलो इंडिया के अंतर्गत आयोजित सांसद खेल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेलो इंडिया जैसी योजनाएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और टीम भावना खेलों से ही विकसित होती है, जो जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने के लिए निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच जरूरी है। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन, खेल विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Check Also

डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड जनपद हरिद्वार : बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल रहा चैम्पियन, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *