Breaking News

बी०एच०ई०एल० दिवस हमारी साझा औद्यौगिक विरासत का प्रतीक है : रंजन कुमार

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : बीएचईएल ने विगत वर्षों की भांति अपना वार्षिक पर्व ‘बीएचईएल दिवस’ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने हीप एवं सीएफएफपी, दोनों ही इकाइयों में बीएचईएल ध्वज फहराया । साथ ही बीएचईएल कर्मियों को संस्थान की गरिमा एवं मूल्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए “बीएचईएल प्रतिज्ञा” भी दिलायी ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को, बीएचईएल दिवस तथा नव वर्ष – 2026 की शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि बीएचईएल दिवस का यह समारोह, मात्र एक उत्सव नहीं बल्कि यह हमारी साझा औद्यौगिक विरासत का प्रतीक है । श्री रंजन ने बताया कि बीता वर्ष – 2025, बीएचईएल के लिए अनेक अवसरों से भरा रहा । उन्होंने बीते वर्ष में हरिद्वार इकाई समेत, बीएचईएल द्वारा अर्जित विभिन्न उपलब्धियों को भी सभी के साथ साझा किया । साथ ही बची हुई तिमाही में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए, जी जान से जुट जाने का आवाहन किया

कार्यक्रम के दौरान प्रेरणात्मक बीएचईएल गीत का प्रसारण भी किया गया

इस अवसर पर महाप्रबन्धकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा सीआईएसएफ के अधिकारी व जवान आदि उपस्थित रहे

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *