Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में सम्मिलित होकर संतो एंव आदर्श परिवारों के मुखियाओं को सम्मानित किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आवास विकास, ऋषिकेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में सम्मिलित होकर संतो एंव आदर्श परिवारों के मुखियाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में संत समाज, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में समरसता, सांस्कृतिक चेतना एवं एकजुटता को सुदृढ़ करना रहा।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सनातन संस्कृति और हिंदुत्व की परंपरा विश्व को “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश देती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदू समाज किसी के विरोध में नहीं, बल्कि सकारात्मक विचारधारा, सहिष्णुता और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने में विश्वास रखता है। किंतु वर्तमान समय में कुछ असामाजिक एवं विधर्मी तत्व हिंदुत्व के विरुद्ध भ्रम फैलाने और समाज को विभाजित करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों का हमें संयम, मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों के दायरे में रहकर दृढ़ता से सामना करना होगा।

उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जब-जब हिंदू समाज संगठित हुआ है, तब-तब राष्ट्र ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि सामाजिक सद्भाव, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करने हेतु संगठित प्रयास किए जाएं।

कार्यक्रम में राकेश शर्मा (सह जिला कार्यवाह), अनिल मित्तल (विभाग संघचालक), देवेंद्र आर्य (शाखा कार्यवाह), अजेय कुमार, ऋचा दीक्षित, अखिल दास,नरेश गर्ग, अरविंद चतुर्वेदी, खुशवंत नेगी, मनोज श्रीवास्तव, राजेश मित्तल, दीपक जखमोला, पंकज थपलियाल, रोमा सहगल, नीरज गर्ग, सुदामा सिंघल, देवेंद्र सकलानी, संदीप गुप्ता, पुनीता भंडारी, सुमन रावत, पूनम डोभाल सहित बड़ी संख्या में संत समाज एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *