Breaking News

देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड

अल्मोड़ा/सोमेश्वर : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनपद अल्मोड़ा के भाटन्यालज्यूला स्थित देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में प्रतिभाग कर कथा का श्रवण किया। कथावाचक कौस्तुभानंद तिवारी की मधुर वाणी में कथा सुनकर उन्होंने आध्यात्मिक अनुभव साझा किया।

इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा कि विकसित भारत के साथ सुसंस्कारित भारत के निर्माण में ऐसे धार्मिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि माता रानी के विभिन्न अवतार हमें धर्म की स्थापना, संघर्ष और कर्तव्यनिष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अध्यक्ष भूपाल सिंह नयाल, ग्राम प्रधान मीनाक्षी नयाल, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सुंदर सिंह नयाल, देवेंद्र मेहरा, रणजीत सिंह, गोपाल सिंह नयाल, आनंद नेगी, राजेंद्र पांडे, जीवन उप्रेती, विजय भंडारी, प्रवीण पांडे, गिरीश पांडे, भुवन आर्या, गिरीश चंद्र जोशी, कैलाश अधिकारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव क्वैराली स्थित मां भगवती मंदिर प्रांगण में आयोजित नवरात्रि पूजन में भी सहभागिता की। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका सलाल, श्रीमती पुष्पा आर्या, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ग्राम प्रधान शालिनी बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट, जगदीश प्रसाद, विपिन पाठक, आनंद नेगी, गणेश बिष्ट, ललित तिवारी, अशोक जलाल, भारत भूषण, हरीश रौतेला, हरीश बिष्ट, ग्राम प्रधान नौला नवीन टम्टा, ग्राम प्रधान मंजाऊ पान सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also

डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड जनपद हरिद्वार : बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल रहा चैम्पियन, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *