Breaking News

सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों की बैठक हुई आयोजित

कमल अग्रवाल  /ठाकुर मनोज मनोजानंद

हरिद्वार सिटी प्रेस क्लब के श्रवण नाथ नगर स्थित कार्यालय पर एक आकस्मिक बैठक संगठन के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद की अध्यक्षता में महामंत्री कमल अग्रवाल के संचालन में संपन्न हुई बैठक में पत्रकारिता की गरिमा बनाये रखना तथा पत्रकारिता में एक साथ स्वच्छ माहौल स्थापित करने पर जोर दिया गया

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद उपाध्यक्ष श्री नरेश वर्मा महामंत्री कमल अग्रवाल कोषाध्यक्ष रानी उपाध्यक्ष ममता चौहान उपाध्यक्ष राजू भाई मुख्य सचिव सागर सचिव परवीन कश्यप प्रमोद कुमार अजय वर्मा संजीव सक्सेना अमर उपसचिव राजू दादू सहायक कोषाध्यक्ष विजय बंसल आदि उपस्थित थे सभी ने एक मत होकर पत्रकारिता जगत में आ रही गिरावट पर रोष व्यक्त करते हुए पत्रकारिता की छवि धूमिल करने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांग की तथा बहुत से लोग जिनका सिटी प्रेस क्लब से कोई संबंध नहीं है वह सिटी प्रेस क्लब के बताकर अनाधिकृत लाभ अर्जित करने का प्रयास कर रहे हैं जिससे संगठन का कोई लेना देना नहीं अगर कोई भी शख्स संगठन की छवि धूमिल करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी ऐसे लोगों को संगठन से कदापि न जोड़ा जाये जिनका हमारे संगठन से कोई लेना-देना नहीं कुछ कथित लोग झोलाछाप पत्रकारों को हमारा सदस्य बताकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं जबकि उनके पीछे भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने वाले लोगों का हाथ हैहमारे सभी पत्रकार पत्रकारिता की गरिमा को बनाकर रखते हुए पत्रकारिता कर रहे हैं जो पत्रकारिता की छवि धूमिल करते घूम रहे हैं उनसे हमारे संगठन का कोई वास्ता नहीं ऐसे लोगों को भ्रम फैलाने वाले लोग अंदर खाने सपोर्ट करके चल रहे हैं

Check Also

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड बनबसा / मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *