Breaking News

शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल के निकट ज्वालापुर में आयोजित होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार /*योग भगाये रोग* सबसे बड़ा सुख, निरोगी काया*

जिसके जीवन में किसी भी प्रकार योग साधना का प्रवेश हो जाता है, उसे शारीरिक रोगों से मुक्ति मिल जाती है। जिस तरह उजाला होते ही अंधकार अपने आप समाप्त हो जाता है उसी तरह एक घंटा नित्य योगाभ्यास करने वाले व्यक्ति के शरीर से बीमारियों का अंधकार अपने आप समाप्त हो जाता है।

श्री गणेश गायत्री परिवार ट्रस्ट के संस्थापक तथा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने प्रज्ञाकुंज में प्रतिदिन संचालित हो रहे योग प्रशिक्षण में योग साधकों को जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर विगत 12 वर्षों से पूरे विश्व में योग की धारा प्रवाहित हो रही है। अपने समीपस्थ भाई बहनों को प्रेरित करें कि कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर परिवार में खुशहाली का एक कदम आगे बढ़ायें, क्योंकि सबसे बड़ा सुख निरोगी काया है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में चौबीस घंटे में से एक घंटा भी हम उस शरीर के लिए नहीं निकाल पाते जिससे सारे कार्य होने हैं। यदि शरीर ही स्वस्थ नहीं रहेगा तो दुनिया किस काम की। अतः एक घण्टे का समय शरीर साधना के लिए अवश्य लगाना चाहिए। *जो व्यक्ति आसन प्राणायाम के द्वारा स्वास्थ्य रक्षा के लिए समय नहीं निकाल पाते, उन्हें गंभीर बीमारी होने पर बेशकीमती असीमित समय तथा अकूत धन लगाने के लिए तैयार रहना चाहिए।* आपके समीपवर्ती क्षेत्रों में जहाँ भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हों, बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को इन कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

सभी को विदित है कि श्री गणेश गायत्री परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रतिवर्ष श्री महाकालेश्वर महादेव मन्दिर प्रज्ञाकुञ्ज जगजीतपुर में योग दिवस पर नि: शुल्क योग शिविर का आयोजन होता रहा है, इस वर्ष यह आयोजन श्री गणेश गायत्री परिवार ट्रस्ट तथा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क निकट जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर में प्रातः काल 6 बजे से 7.30 बजे तक आयोजित होगा, अपने जीवन में खुशहाली भरने के इच्छुक नागरिकों से आग्रह है कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *