वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता तथा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता के संयोजन में लगाए गए शिविर में रक्तवीरों ने किया रक्तदान
www.shrimannews.in
April 24, 2026
कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड
रुड़की।बीटी गंज (सुभाष गंज) स्थित जैन धर्मशाला में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता तथा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता के संयोजन में लगाए गए इस शिविर में अतिथि के रूप में पहुंचे स्वामी दिशानंद भारती जी महाराज ने कहा कि रक्तदान महादान है।जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है तो उसके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी व्यक्ति की जान बचाने में मदद मिलती है।उन्होंने कहा कि यह एक ईश्वरीय कार्य के साथ-सा महान पुण्य का कार्य भी है।
स्वामी दिशानंद भारती जी महाराज ने इस पुनीत कार्य के लिए शिविर संयोजक को साधुवाद दिया तथा कहा कि इनके द्वारा लंबे समय से समाज सेवा के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं,वह न केवल सराहनीय हैं बल्कि समाज हित में भी हैं।वरिष्ठ समाज सेविका पूजा गुप्ता तथा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति में बहुत जल्दी नए खून की पूर्ति हो जाती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।
उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर डॉ विनय गुप्ता,डॉक्टर संजय गर्ग,डॉक्टर अर्पित सैनी,डॉक्टर नायर,मनोज गोयल, हेमेंद्र चौधरी,दीपक अरोड़ा,वैभव गुप्ता,यश गोयल,सुनील गुप्ता,सौरभ गोयल,सुनील सिंघल,अजय सिंघल,सुभाष सिंघल,आर्यन गुप्ता,अमित अग्रवाल,विपिन गुप्ता,विजय गुप्ता,अरविंद गुप्ता,उमंग गुप्ता,शुभम गुप्ता,गौरव,अंकित प्रधान,रविंद्र चौधरी,पंकज सोनकर,सुमित सोनकर,अखिल अग्रवाल,हिमांशु गुप्ता,सुनील कश्यप,शकील अहमद,राजकुमार,सलमान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे,इस दौरान सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।