Breaking News

दीवान ज्वैलर्स का शिवालिक नगर में तीसरा शोरूम का हुआ शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार। जनपद में प्रतिष्ठित ज्वैलरी ब्रांड दीवान ज्वैलर्स ने अपने विस्तार को आगे बढ़ाते हुए शिवालिक नगर क्षेत्र में अपने तीसरे शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए।

शोरूम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। संचालकों ने बताया कि ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन, शुद्धता और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस नए शोरूम की शुरुआत की गई है।

 “अब हरिद्वार में सोना खरीदना हुआ और भी आसान” — इसी सोच के साथ ग्राहकों के लिए किफायती दाम, आकर्षक ऑफर्स और सुविधाजनक खरीद विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

हरिद्वार में इस नए शोरूम के खुलने से शिवालिक नगर और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को अब उच्च गुणवत्ता की ज्वैलरी अपने नजदीक ही उपलब्ध होगी। साथ ही, इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष योजनाएं और आकर्षक छूट की भी घोषणा की गई।

Check Also

उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, आईएएस ने डीपीएस रानीपुर द्वारा आयोजित समारोह की प्रसंशा की तथा प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सराहा

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर में आयोजित तीन दिवसीय स्वर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *