Breaking News

महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार: रेखा आर्या

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून / महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विपक्षी दलों पर महिलाओं को आरक्षण के उनके अधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महिलाएं अपना अधिकार लेकर रहेगी और जिन दलों ने सदन में विधेयक का विरोध किया है उन्हें आधी आबादी सबक सिखाएगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन के नेता लंबे समय से महिला आरक्षण में अड़ंगा लगाने का काम कर रहे हैं। इस बार भी जब केंद्र सरकार ने गंभीरता पूर्वक महिलाओं को आरक्षण देने की कोशिश की तो विपक्ष ने बहाने बाजी करके इस बिल को पारित नहीं होने दिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 28 अप्रैल को देहरादून में होने वाली आक्रोश मशाल रैली में आम महिलाओं का गुस्सा देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा आधी आबादी को लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण देने पर अडिग है और आज नहीं तो कल इस कार्य का श्रेय भी मोदी सरकार को ही मिलेगा।

एक सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल जैसे परिवारवादी दलों में एक खास परिवार की महिलाओं को तो एक तरह से अघोषित आरक्षण दिया जा रहा है। लेकिन यही पार्टियां आम महिलाओं के सशक्तिकरण में बाधा बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब महिलाएं राजनीतिक रूप से बेहद सजग हैं और विपक्षी दलों की इस ऐतिहासिक गलती की सजा जनता चुनाव में देगी।

Check Also

पोलैंड के जॉन पॉल II कैथोलिक यूनिवर्सिटी व देंसविवि का साझा शोध 

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार / हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *