Breaking News

रायवाला : श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में 2500 से अधिक बच्चों के जन्म पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश, रायवाला : श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में 2500 से अधिक बच्चों के जन्म पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में जन्मे 2500 बच्चों का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाया गया तथा केक काटकर इस विशेष उपलब्धि का जश्न मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. अग्रवाल एंव अस्पताल की मुख्य चिकित्सक डॉ. प्रणति दास द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने नवजात शिशुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अत्यंत सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के माताओं एवं बच्चों को पूर्णतः निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना समाज के लिए प्रेरणादायक है और ऐसे संस्थान वास्तव में सेवा एवं समर्पण की मिसाल हैं।

अस्पताल की मुख्य चिकित्सक डॉ. प्रणति दास ने जानकारी देते हुए बताया कि रायवाला के आलावा देश भर मे इस प्रकार के 6 अन्य हॉस्पिटल चल रहे है साथ ही उन्होंने बताया की उत्तराखण्ड के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले अधिकांश मरीज जटिल परिस्थितियों में अस्पताल पहुँचते हैं, जिनका सफल उपचार यहां के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाता है।

कार्यक्रम के समापन पर शिशुओं के साथ आए उनके अभिभावकों के साथ मिलकर केक काटा गया तथा बच्चों का जन्मोत्सव बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सागर गिरी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान प्रतीतनगर राजेश जुगलान, गणेश रावत, डॉ. रजनी सिंह, डॉ. शबाना, डॉ. अंजली, ऋतु थपलियाल, उषा रतूड़ी, गौरव चौहान, किरण पाण्डे सहित अस्पताल के समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या मे नवजात शिशुओं के माता-पिता उपस्थित रहे।

Check Also

देवता बदलने तथा अखाड़े के असली संतों की उपेक्षा करने का मामले, ने तुल पकड़ा

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार   : हरिपुर कला के पास पेट्रोल पंप के बराबर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *