Breaking News

मोहम्मद माजिद हुसैन एवं मोहम्मद वाजिद हुसैन निवासी मंगलौर द्वारा बागवानी एवं औद्यानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए बना आत्मनिर्भर

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार  /राज्य सरकार द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कही महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित हो रही है,जिसका लाभ लेकर कई प्रगतिशील किसान आत्मनिर्भर हो रहे है।राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ लेकर जनपद के प्रगतिशील किसान मोहम्मद माजिद हुसैन एवं मोहम्मद वाजिद हुसैन निवासी मंगलौर ने कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से बागवानी एवं औद्यानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए आज आत्मनिर्भर हो गए है,मोहम्मद माजिद हुसैन ने अपनी सफलता की कहानी को बताते हुए कहा कि हम 03 भाई है तथा पहले हम लोग मक्का एवं गन्ने के खेती करते थे ,जिसमें कोई लाभ प्राप्त नहीं हो रहा था।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ प्राप्त करते हुए अपने भाई मोहम्मद वाजिद हुसैन के साथ मिलकर बागवानी एवं औद्यानिकी के खेती की जा रही है।जिसमें उनके द्वारा 35 बीघे में भगवानी एवं औद्यानिकी की खेती की जा रही है,जिसमें 20 बीघे भूमि में स्ट्रॉबेरी, मालबेरी की खेती की जा रही है,जिससे कि स्ट्रॉबेरी की खेती से 5 से 10 लाख रुपए तक का कारोबार किया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि बाकी भूमि पर उनके द्वारा सब्जी उत्पादन की खेती की जा रही है,जिसमें तुरई,करेला,टमाटर, बैगन,धनिया,मिर्च,खीरा आधी की खेती कर रहे है। जिसमें लगभग 400 सौ टन उत्पादन किया जा रहा है,जिससे लगभग 30-35 लाख की आय प्राप्त हो रही है।

उन्होंने कहा कि सब्जी एवं बागवानी के कार्य हेतु 20 से 25 ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है,जिसमें लगभग 15 महिलाएं भी कार्य कर रही है।उन्होंने अवगत कराया है कि बागवानी एवं औद्यानिकी को प्रोत्साहन देने हेतु उद्यान विभाग द्वारा वर्ष 2024 में 500 सौ वर्ग मीटर का पाली हाउस स्थापना हेतु 50 प्रतिशत राज सहायता प्रधान की गई थी। इसी प्रकार उन्हें एक हेक्टेयर पर स्ट्रॉबेरी को खेती को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2025-26 में 50 प्रतिशत राज सहायता प्रधान की गई है।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा कददू वर्गीय फसलों को सपोर्ट सिस्टम प्रधान करने हेतु भी संबंधित कृषकों को जीआई सपोर्ट सिस्टम भी विभाग द्वारा प्रधान किया गया है। फसलों को ओला वृष्टि एवं फसलों में नमी को संचित करने के उद्देश्य से 50 प्रतिशत राजसहायता पर विभाग द्वारा विभिन्न निवेशों से लाभन्वित किया गया है।जिसके लिए उन्होंने राजसहायता राशि प्रधान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,जिला प्रशासन एवं उद्यान विभाग का आभार व्यक्त किया है।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *