Breaking News

जनपद हरिद्वार में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार  / चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद में संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा एवं गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार ने सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थौ की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु होटलों ढाबों, निर्माण ईकाईयो एवं फुटकर विक्रय प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया तथा उनके नेतृत्व में आज खाद्य सुरक्षा की संयुक्त टीम जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पवन कुमार के नेतृत्व में हर की पैडी, खडखडी व बस स्टेण्ड एंव रेलवे स्टेशन हरिद्वार स्थित अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानां, रेस्टोरेंट, ढाबे एवं डेरियों का निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्यवाही की गयी।

प्रयोगशाला जांच हेतु पनीर-01, दूध-01 तथा प्रिपैयर्ड फूड का 01 नमूना लिया गया। साथ ही जन सामान्य से प्राप्त शिकायतों का निवारण भी किया गया।चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत विभाग द्वारा उपरोक्त कार्यवाही सम्पूर्ण जनपद में लगातार जारी रहेगी।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *