Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विकास कार्यों हेतु विधायक निधि से लगभग 31 लाख रुपये की घोषणा की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश, श्यामपुर: ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा श्यामपुर क्षेत्र के खैरी खुर्द, खैरी कला, गढ़ी, श्यामपुर एंव खदरी इत्यादि ग्रामसभा में सड़क, नाली निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों हेतु विधायक निधि से लगभग 31 लाख रुपये की घोषणा किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अग्रवाल का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत, सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। उपस्थित जनों ने कहा कि इस विकास कार्य से क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा तथा आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री पंकज जुगलान, सतपाल राणा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक जुगलान, अनिल भट्ट, मनोज जोशी, अमरदीप बडोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता मे है और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Check Also

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून / भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *