Breaking News

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश में जनजागरण, सामाजिक चेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

शनिवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, वरिष्ठ समाज सेवी बचन पोखरियाल, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष राजीव खत्री, ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व ऋषिकेश प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र चमोली, पूर्व अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ऋषिकेश राजेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि कुसुम कंडवाल ने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कंडवाल ने कहा कि पत्रकार केवल समाचारों के वाहक नहीं होते, बल्कि समाज को सही दिशा देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने पत्रकारों से सत्य, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। विशिष्ठ अतिथि बचन पोखरियाल ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस हमें पत्रकारिता के मूल्यों और दायित्वों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को बदलते दौर में तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलते हुए जनहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष राजीव खत्री ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इन पत्रकारों को किया गया सम्मानित  / समारोह में ऋषिकेश प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आशीष डोभाल, वरिष्ठ पत्रकार मनोज राणा, सुदीप कपरूवाण को सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *