Breaking News

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने आतंकियों पर सेना की एयर स्ट्राइक की सराहना की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार * अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक की सराहना की है।

प्रेस को जारी बयान में श्रीमंहत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने आतंक के ठिकानों को न सिर्फ नष्ट किया है बल्कि उनके आकाओ को भी साफ संदेश दिया है कि भारत अब किसी भी प्रकार का आतंक बर्दाश्त नहीं करेगा। पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान एवं आतंकियों के खिलाफ गुस्से का माहौल था। निर्दोष लोगों की मौत का बदला लेने के लिए हर भारतवासी की आंखों में एक इंतजार था।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति और भारतीय सेना के शौर्य ने भारत का सर गर्व से ऊंचा किया है। आतंक के खिलाफ पूरे विश्व को एकजुट होकर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को केवल यही नहीं रुकना चाहिए बल्कि अब अवसर आ गया है कि आतंक का पूर्ण रूप से सफाया किया जाए। पाक अधिकृत कश्मीर पर कब्जा कर भारत में सम्मिलित किया जाए।

श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि भारत का हर नागरिक केंद्र सरकार के इस फैसले की सराहना करता है और हर चुनौती का जवाब देने के लिए भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। संत समाज केंद्र सरकार से मांग करता है कि भारत को कठोर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े कर विश्व के नक्शे से आतंक का नामों-निशान मिटा देना चाहिए।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *