Breaking News

सिडकुल पेट्रोल पम्प पर लूट करने वाले 03 बदमाश पुलिस धर दबोचे

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

थाना सिडकुल * दिनांक 15/03/2025 को श्री राजेंद्र अग्रवाल पुत्र स्व. श्री ओमप्रकाश, निवासी 81-वी, बिलेश्वर कॉलोनी, कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार ने थाना सिडकुल में शिकायत देकर बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पेट्रोल पंप पर नियुक्त कर्मचारी रामचंद्र के साथ मारपीट की तथा उसकी जेब से ₹5500/- लूट लिए। इसके अलावा, आरोपियों ने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ भी की।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 123/2025, धारा 309(6)/324(4) BNS के तहत 03 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष सिडकुल की अगुवाई में एक टीम गठित की गई।टीम को जल्द से जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा मैनुअल व इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विलांस की माध्यम से जानकारी जुटाई गई तथा दिनांक 15/03/2025 को पुलिस टीम ने रावली महदूद तिराहा के पास घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा ₹3900/- बरामद किए गए।

इसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) BNS की वृद्धि की गई। आरोपितों के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

*नाम पता आरोपित-*

1. अंकित पुत्र मेघराज निवासी ग्राम मोहनपुर गुर्जर, थाना रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश उम्र: 25 वर्ष

हाल निवासी: नरेंद्र कुमार पुत्र श्याम पाल महादेवपुरम, सिडकुल, हरिद्वार

2. पंकज कुमार पुत्र गिरजा शंकर निवासी करियापुर डेरापुर, थाना अमराहट, जिला कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश उम्र: 24 वर्ष

हाल निवासी: उपरोक्त

3. मनीष कुमार पुत्र गिरजा शंकर निवासी करियापुर डेरापुर, थाना अमराहट, जिला कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश उम्र: 20 वर्ष

हाल निवासी: उपरोक्त

*बरामदगी-*

1. मोबाइल फोन: सैमसंग कंपनी

2. मोटरसाइकिल नंबर: UP11AL-8917

3. रुपये: ₹3900/-

*पुलिस टीम-*

1. मनोहर सिंह भंडारी – थाना अध्यक्ष, सिडकुल, हरिद्वार

2. उप-निरीक्षक अनिल बिष्ट

3. हेड कांस्टेबल संजय तोमर

4. कांस्टेबल सुनील कुमार

Check Also

ऋषिकेश (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान ने हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार, ऋषिकेश : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *