Breaking News

FUTURE X AI ACADEMY का हुआ भव्य शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार / विवेक विहार में शहर के पहले FutureX AI Academy का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

संस्थान का शुभारंभ हरिद्वार की मेयर किरण जैसल, डीपीएस के भूतपूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षाविद, अभिभावक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

FutureX AI Academy का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य की रोजगारपरक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ-साथ डिजिटल मार्केटिंग, प्रोग्रामिंग, कोडिंग तथा अन्य आधुनिक एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे छात्र वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए स्वयं को तैयार कर सकेंगे।

संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में AI और डिजिटल तकनीकों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में युवाओं के लिए इन क्षेत्रों का ज्ञान केवल विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने बताया कि FutureX AI Academy विद्यार्थियों को केवल तकनीकी शिक्षा ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण, प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग और इंडस्ट्री ओरिएंटेड स्किल्स भी उपलब्ध कराएगी, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

मुख्य अतिथियों ने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि हरिद्वार में AI Academy की शुरुआत शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को महानगरों का रुख किए बिना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मार्केटिंग, प्रोग्रामिंग और नई तकनीकों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

समारोह के अंत में अतिथियों ने FutureX AI Academy की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान हरिद्वार के युवाओं के लिए नवाचार, तकनीकी दक्षता और उज्ज्वल करियर का सशक्त केंद्र बनेगा।

Check Also

 स्व. श्री मांगेराम अग्रवाल जी की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश, डोईवाला : स्व. श्री मांगेराम अग्रवाल जी की 23वीं पुण्यतिथि पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *