Breaking News

सुचारू चल रही श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम यात्रा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: हेमंत द्विवेदी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

देहरादून * श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद यात्रा सरल सुगम रूप से चल रही है तथा पहलगाम हमले के बाद प्रदेश सरकार ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा चाक-चौबंद की है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादियो के कायराना हमले के जवाब में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जनभावनाओं के अनुरूप “आपरेशन सिंदूर” चलाकर

देश के दुश्मनों को माकूल जवाब दिया है यह यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति है।उल्लेखनीय है कि मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के आव्हान पर श्री बदरीनाथ धाम में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम से विशेष पूजा अर्चना संपन्न हुई है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक सवा दो लाख तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ – केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है।जिनमें से डेढ़ लाख यात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच गये है। जबकि श्री बदरीनाथ धाम पहुंचने वालो की संख्या 70 हजार से अधिक है

उल्लेखनीय है कि 2 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुले तथा 4 मई को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खुले।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा न हो साथ ही सुरक्षित तीर्थयात्रा हेतु व्यापक इंतजाम किये गये है।

Check Also

ऋषिकेश (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान ने हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार, ऋषिकेश : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *