Breaking News

जनपद हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में संसार होंडा की तीसरी ब्रांच का हुआ भव्य शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : सिडकुल स्थित आमंत्रण बैंक्वेट हॉल के समीप संसार होंडा की तीसरी ब्रांच का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

उद्घाटन अवसर पर गणमान्य अतिथियों, शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों, ग्राहकों एवं कंपनी प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

शोरूम के उद्घाटन के साथ ग्राहकों के लिए होंडा की नवीनतम मोटरसाइकिलों एवं स्कूटरों की विस्तृत श्रृंखला, अत्याधुनिक बिक्री सुविधाएं तथा बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध कराने की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर संसार होंडा के डायरेक्टर शक्ति वर्धन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर नए शोरूम का शुभारंभ किया तथा संसार होंडा परिवार को शुभकामनाएं दीं।

संसार होंडा प्रबंधन ने बताया कि हरिद्वार में बढ़ती ग्राहक मांग और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीसरी ब्रांच की शुरुआत की गई है।

नए शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को वाहन खरीद, फाइनेंस, एक्सचेंज, बीमा तथा बिक्री उपरांत सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक ऑफर भी घोषित किए गए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नए शोरूम का अवलोकन किया और संसार होंडा की इस नई पहल की सराहना की।

इस अवसर पर अरुण कुमार, तरुण कुमार, तुषार चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष उत्तराखंड क्रांति दल महानगर हरिद्वार, हिमांशु, अमन, पुष्कर दीक्षित उपस्थिति रहे।

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *