Breaking News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में आतंक के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए मां गंगा की आरती

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार * कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार की शाम धर्मनगरी हरिद्वार में आतंक के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए मां गंगा की आरती की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार शाम को हरिद्वार पहुंची और उन्होंने गंगा तट पर आरती में हिस्सा लिया। आरती के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने मां गंगा से ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सफलता की कामना की है। उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर सेना के अधिकारी व सैनिक, पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं और पिछले तीन दिनों में पूरी दुनिया ने देखा है कि मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत कितना मजबूत है। हमारी सेना ने न सिर्फ पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों को नष्ट किया बल्कि उसके बाद पाकिस्तान की सेना ने जो भी दुस्साहस करने की कोशिश की उसे नाकाम किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्होंने मां गंगा से देश के बहादुर सपूतों की सफलता का आशीर्वाद मांगा है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान में हमारे देश की महिलाएं बहुत बड़ी भूमिका निभा रही है और इसके जरिए पूरी दुनिया में संदेश गया है कि हमारे देश की महिलाएं कितनी सशक्त है।

Check Also

ऋषिकेश (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान ने हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार, ऋषिकेश : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *