Breaking News

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने हमें मर्यादा में रहकर अपने पूर्वजों की पावन स्मृति का बोध करने के साथ-साथ अपने पितरों के तर्पण का मार्ग भी दिखाया राष्ट्र संत * चिन्मयानन्द बापू

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) भूपतवाला स्थित चिन्मय धाम में आयोजित विशाल संत समागम में अपने श्रीमुख से ज्ञान की वर्षा करते हुए राष्ट्र संत देश के प्रबुद्ध कथा वचको मे अपना विशेष स्थान रखने वाले परम वंदनीय परम पूज्य चिन्मयानन्द बापू महाराज ने कहा हमें भगवान राम ने और सनातन संस्कृति ने सिखाया है कि हम अपने बड़े परिजनों का सम्मान करें एवम अपने पूर्वजों को मोक्ष प्रदान करने हेतु धर्म कर्म पूजा पाठ कथा यज्ञ अनुष्ठान कराये और संतों की सेवा करें ब्राह्मणों का सत्कार करें संत महापुरुष इस पृथ्वी लोक पर वह चलते फिरते तीर्थ हैं जिनके दर्शन आपको कभी भी कहीं भी हो जाते हैं और दूसरे तीर्थ जो इस पृथ्वी पर हमारे कल्याण हेतु चारों धाम के रूप में भगवान की अनुभूति के रूप में इस पृथ्वी पर विद्यमान है उनके दर्शन करने के लियें आपको स्वयं चल कर जाना पड़ता है किंतु संतों के दर्शन आपको कभी भी कहीं भी हो सकते हैं और उनके दर्शन मात्र से आपको तीर्थ के दर्शन का फल प्राप्त होता है भगवान श्री राम माता जानकी लक्ष्मण जी जब वन में थे तो उन्हें पता चला कि उनके पिता का स्वर्गवास हो गया है वह परलोकवासी हो गये हैं तो उन्होंने उनके तर्पण हेतु श्राद्ध किया ब्राह्मणों को दान किया इसीलिये हमारी प्राचीन संस्कृति और सभ्यता हमें सिखाती है कि अपने पितरों के तर्पण के लियें यज्ञ अनुष्ठान कथा तथा भंडारे आदि का आयोजन करे ताकि आपके पितरों एवं पूर्वजों की आत्मा आपसे तृप्त हो सके संत कृपा ईश्वर कृपा के साथ-साथ आप पर आपके पूर्वजों और पितरों की कृपा भी सुख शांति समृद्धि के रूप में हो सके

इस अवसर पर श्री महंत विष्णु दास महाराज श्री महंत रघुवीर दास महाराज श्री महंत प्रहलाद दास महाराज  महंत हरिदास महाराज महंत प्रमोद दास महाराज महंत साध्वी रंजना देवी जी महाराज स्वामी मोहन प्रकाश महाराज राजू महाराज महंत सूरज दास महाराज महंत जय रामदास महाराज महंत हरिदास महाराज कोतवाल रामदास महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया

इस भंडारे का आयोजन मेरठ पब्लिक स्कूल के संस्थापक श्री ताराचंद शास्त्री जी की पावन स्मृति में किया गया श्रीमती कुसुम शास्त्री श्री विक्रम शास्त्री एवं शास्त्री परिवार द्वारा किया गया

Check Also

ऋषिकेश (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान ने हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार, ऋषिकेश : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *