Breaking News

खुशखबरी खुशखबरी : JOVIRA jewellers प्रतिष्ठान का हुआ भव्य शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : प्रेम नगर आश्रम के  पास स्थित ज्वोविरा (Jovira) jewellers प्रतिष्ठान का भव्य एवं दिव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। प्रतिष्ठान में विशेष रूप से सिल्वर गिफ्टिंग एवं सेलिब्रेशन से जुड़े आकर्षक उत्पादों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन हरिद्वार विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए प्रतिष्ठानों के माध्यम से क्षेत्र में ग्राहकों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।

प्रतिष्ठान के संचालक श्री पारस नागपाल जी एवं श्रीमती गुंजन नागपाल ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए ज्वोविरा ज्वेल की विशेषताओं और यहां उपलब्ध उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में सिल्वर गिफ्टिंग के साथ-साथ विभिन्न अवसरों को यादगार बनाने के लिए आकर्षक विकल्प उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

संचालकों ने कहा कि जन्मदिन, वर्षगांठ, विवाह, त्योहार एवं अन्य विशेष अवसरों के लिए ग्राहकों को सुंदर एवं आकर्षक सिल्वर गिफ्टिंग विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। प्रतिष्ठान की सजावट, उत्पादों की विविधता और आधुनिक प्रस्तुति को लेकर भी लोगों में उत्सुकता दिखाई दी।

शुभारंभ समारोह में हरिद्वार के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी, शुभचिंतक, मित्र एवं प्रतिष्ठान से जुड़े लोग मौजूद रहे। सभी ने ज्वोविरा ज्वेल के सफल संचालन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। रानीपुर मोड़ पर नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ को क्षेत्र के व्यापारिक विस्तार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Check Also

श्री रणकेश्वर धाम में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने के उद्देश्य से निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का किया आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री रणकेश्वर धाम में लोगों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *