श्रीमद्भागवत कथा में भक्त ध्रुव, कपिल देव अवतार और प्रहलाद चरित्र का हुआ वर्णन
www.shrimannews.in
September 26, 2026
कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड
हरिद्वार : उत्तरी हरिद्वार में श्री राम कृपा धाम आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी जी ने भक्त ध्रुव चरित्र, कपिल देव अवतार एवं भक्त प्रहलाद के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
यजमान श्रीमती सविता बवेजा, श्री सतीश बवेजा, श्री करण बवेजा, श्री वरुण बवेजा सहित राठौर, हस्तिनापुर-मेरठ निवासी समस्त बवेजा परिवार श्रद्धापूर्वक उपस्थित रहा। पितृपक्ष में आयोजित यह कथा पितरों की शांति एवं मोक्ष कामना के साथ गौसेवा को समर्पित है। कथा में दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति देखते ही बन रही है।