40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई
www.shrimannews.in
October 2, 2026
कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड
हरिद्वार : अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर सेनानायक महोदय श्री आयुष अग्रवाल (IPS) एवं वाहिनी के अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान सेनानायक महोदय एवं अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा वाहिनी के स्वच्छता कर्मियों को कंबल वितरित कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इन महान विभूतियों के जीवन-मूल्यों को अपने आचरण एवं कर्तव्य निर्वहन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपसेनानायक श्रीमती मनीषा जोशी, उपसेनानायक श्री जोधराम जोशी, सहायक सेनानायक श्री प्रदीप पंत, शिविरपाल श्री राजेश बिष्ट, RI RTC श्री गणेश लाल, RI ATC श्री महिपाल सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे