Breaking News

भाजपा के नवनियुक्त संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा का प्रथम आगमन पर किया भव्य स्वागत

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार :भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा के प्रथम हरिद्वार आगमन पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री एवं राष्ट्रीय कवि संगम के जिला उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष विपिन चौधरी ने हरिद्वार स्थित राजकीय अतिथि गृह डाम कोठी में गुलदस्ता भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।

फणीन्द्र नाथ शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि से आने वाले वरिष्ठ संगठनात्मक नेता हैं। वे छात्र जीवन से ही संघ की शाखा से जुड़े रहे है

उन्हें संगठनात्मक कार्यों में बूथ सशक्तीकरण, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और मंडल स्तर पर संगठन को सक्रिय करने का तीन दशकों से अधिक का लंबा अनुभव है।

इससे पूर्व वे हरियाणा भाजपा में प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में कार्यरत थे। 2023 में उन्हें उत्तराखंड जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पहले वे असम एवं त्रिपुरा भाजपा में भी प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं।

भाजपा की सरकार लंबे समय से उत्तराखंड में है, ऐसे में उनके लिए संगठन, सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Check Also

हरिद्वार : संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यकुल की केंद्रीय समिति की दो दिवसीय बैठक का जय जगत के उद्घोष के साथ हुआ शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यकुल की केंद्रीय समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *