Breaking News

न्याय चला गांव की ओर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने एकड़ कला सरकारी स्कूल में लगाई कानूनी चौपाल

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार ; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की ओर से “न्याय चला गांव की ओर” कार्यक्रम का आयोजन एकड़ कला स्थित सरकारी स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क न्याय योजनाओं के बारे में जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त* ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम कानून की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित किए जाते हैं। जनता किस प्रकार कानून से लाभ ले सकती है, किस तरह फ्री ऑफ कॉस्ट न्याय प्राप्त कर सकती है, और जमीनी स्तर पर न्याय को कैसे पहुंचाया जाए, इन सभी विषयों को लेकर यह कानूनी चौपाल लगाई गई है। हर व्यक्ति को अपने हक की बात कैसे रखनी है, यह जानना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम की संयोजक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन सिमरनजीत कौर* ने कहा कि NALSA (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) के द्वारा अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं की जानकारी समय-समय पर पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है, ताकि अंतिम व्यक्ति भी न्याय से वंचित न रहे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, बाल कल्याण समिति सदस्य सुनीता चौधरी, दिनेश शर्मा, बेबी नाज* सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए थे। स्टॉल पर मौजूद कर्मचारियों ने वहां पहुंचे ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल कल्याण, और अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी जिज्ञासाएं रखीं और अधिकारियों से समाधान पाया।

Check Also

हरिद्वार : संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यकुल की केंद्रीय समिति की दो दिवसीय बैठक का जय जगत के उद्घोष के साथ हुआ शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यकुल की केंद्रीय समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *