Breaking News

कनखल बुढ़ी माता मंदिर के पास मदन प्लाईवुड एंड हार्डवेयर प्रतिष्ठान का हुआ शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : लक्सर रोड स्थित बुढ़ी माता मंदिर के पास मदन प्लाईवुड एंड हार्डवेयर प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान पर प्लाईवुड, लैमिनेट्स, हमर बोर्ड, वीनियर, हार्डवेयर फिटिंग, ताले सहित निर्माण कार्यों से जुड़ी विभिन्न सामग्रियां उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही गैस चूल्हे और चिमनी की रेंज भी ग्राहकों को एक ही छत के नीचे मिल सकेगी।

प्रतिष्ठान के संचालक स्पर्श मदन और हर्ष मदन ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। इसी सपने को साकार करने में बेहतर गुणवत्ता की सामग्री और ग्राहकों के विश्वास की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मदन प्लाईवुड एंड हार्डवेयर ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को निर्माण एवं घर की साज-सज्जा से संबंधित आवश्यक सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

Check Also

हरिद्वार : संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यकुल की केंद्रीय समिति की दो दिवसीय बैठक का जय जगत के उद्घोष के साथ हुआ शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यकुल की केंद्रीय समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *