Breaking News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड

देहरादून : दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहाँ कैबिनेट मंत्री ने महादेव और मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां भगवती और महादेव से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मां भगवती और महादेव के आशीर्वाद तथा सभी साथियों की दुआओं से स्वस्थ होकर वह आज से पुनः अपनी देवतुल्य जनता की सेवा और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में अग्रसर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह नया सफर सभी के अटूट विश्वास और स्नेह के बिना अधूरा था।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कठिन समय में उन्हें जिस प्रकार सभी का साथ, स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए वह सभी की आभारी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी,प्रदेश सरकार,जनप्रतिनिधियों, पक्ष-विपक्ष के सभी साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थितियों में सभी का साथ और विश्वास उन्हें नई ऊर्जा एवं संबल प्रदान करता है। जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के विकास और जनसेवा के लिए उनका हर पल समर्पित रहेगा।

Check Also

हरिद्वार : संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यकुल की केंद्रीय समिति की दो दिवसीय बैठक का जय जगत के उद्घोष के साथ हुआ शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यकुल की केंद्रीय समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *