आर्य नगर ज्वालापुर में गानिक्स रेस्टोरेंट का हुआ भव्य शुभारंभ
www.shrimannews.in
October 20, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
हरिद्वार : ज्वालापुर के आर्य नगर में गानिक्स रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। रेस्टोरेंट के उद्घाटन से क्षेत्र के लोगों को खानपान के लिए एक नया विकल्प मिला है।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक अनन्य अरोड़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रेस्टोरेंट में ग्राहकों की पसंद और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। गानिक्स रेस्टोरेंट का उद्देश्य लोगों को बेहतर सेवा और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनुभव प्रदान करना है।
रेस्टोरेंट के शुभारंभ पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा।