Breaking News

जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया प्रतिभाग

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के 20 बीघा, गली नंबर-2 स्थित केदारेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। डॉ. अग्रवाल ने मंदिर में जलाभिषेक के पश्चात् उपस्थित लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।

कार्यक्रम के दौरान मोहनलाल चमोली ने केदारेश्वर मंदिर प्रांगण में विधायक निधि से टिन शेड निर्माण एवं जीर्णोद्धार के कार्य करवाने के लिए डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने मंदिर प्रांगण में फर्श निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 3 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बापू ग्राम, 20 बीघा, शिवाजी नगर सहित ऋषिकेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वन भूमि प्रकरण को लेकर वह लगातार प्रयासरत हैं। यह मामला हजारों परिवारों के भविष्य और उनके आशियाने से जुड़ा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि वर्षों से इन क्षेत्रों में निवास कर रहे हजारों परिवारों के हितों की रक्षा के लिए वह निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन परिवारों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि किसी भी परिवार को उजड़ने की चिंता न करनी पड़े।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पेयजल, सड़क और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को लेकर सीधा संवाद भी किया।

इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने विभिन्न विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। लोगों ने विकास कार्यों के लिए डॉ. अग्रवाल का आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रमिला त्रिवेदी, हेमलता चौहान, सुयश मिश्रा, मंजू गुसाई, परमेश्वरी देवी, सुशीला देवी, लक्ष्मी बड़ाकोटी, मंजू नौटियाल, विनोद चमोली, नरेंद्र सेमवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also

ऋषिकेश (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान ने हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार, ऋषिकेश : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *