Breaking News

अभिमन्यु गुप्ता ने तृप्ति, हार्दिक, आयुष को लायंस ओलंपियाड सम्मान से सम्मानित किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

बागपत उत्तर प्रदेश * एंबिएंस ग्लोबल पब्लिक स्कूल सुनेरा में आयोजित लायंस फ्रॉम ओलंपियाड दिल्ली द्वारा तीन मेधावी छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित करने हेतु एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेवी दृष्टि दूत एमजे एफ लायन अभिमन्यु गुप्ता ने विद्यालय के तीन मेधावी छात्रों कुमारी तृप्ति शर्मा मिस्टर हार्दिक भारद्वाज एवं मिस्टर आयुष को लायंस ओलंपियाड स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया

सम्मानित करने के उपरांत लायन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को लायंस ओलंपियाड गोल्ड मेडल मिलना गर्व की बात है यह सब विद्यालय के अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण शर्मा प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम शर्मा एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्रों की मेहनत का प्रतिफल है सभी बधाई के पात्र हैं

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मंडलीय चेयरपर्सन पीएमजेएफ लायन पंकज गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा लायंस ओलंपियाड द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं और सम्मान समारोह का आयोजन एक अत्यंत सराहनीय पहल है यह नए केवल छात्रों की प्रतिभा को पहचान और प्रोत्साहित करने का कार्य करता है बल्कि उनमें शिक्षा के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धक भावना को विकसित करता है

इस अवसर पर चौधरी श्याम सिंह जी चौधरी शिवकुमार जी चौधरी विनोद कुमार जी चौधरी इकबाल सिंह जी राजीव प्रधान जी मनोज प्रधान जी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे सभी ने करतल ध्वनि से विजेता छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया विद्यालय के अध्यक्ष पंडित राम किशन शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए अभिमन्यु गुप्ता एवं पंकज गुप्ता ने पटका पहनाकर उनका सम्मान किया

Check Also

योग, वेदान्त और आत्मचिंतन की यात्रा पर परमार्थ निकेतन में जुटे साधक

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश / हिमालय की दिव्य गोद, मां गंगा के पावन तट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *