Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल गुमानीवाला वार्ड 14 में निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल गुमानीवाला वार्ड 14 में आकाशीय भैरव मंदिर मुख्य मार्ग एवं आंतरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस निर्माण कार्य की कुल लंबाई 2.14 किलोमीटर है तथा इसकी अनुमानित लागत लगभग 179.49 लाख रुपये है।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण के लिए वे लंबे समय से प्रयासरत थे, जो अब शीघ्र ही गुणवत्ता के साथ पूर्ण होकर क्षेत्रवासियों को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं। चाहे बिजली की लाइनों में बंचिंग केबल लगाने का कार्य हो या पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था, हर क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उन्हें समर्थन देने का संकल्प लिया। डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित बुजुर्गों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया और कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही उन्हें जनसेवा की शक्ति प्राप्त होती है।

इस अवसर पर चंद्रमोहन पोखरियाल (मंडल अध्यक्ष श्यामपुर), पंकज जुगलान (मंडल महामंत्री श्यामपुर), रुकमा व्यास (क्षेत्र पंचायत सदस्य गुमानीवाला), किशोरी पैन्यूली (ग्राम प्रधान गुमानीवाला), दीपा राणा (पूर्व प्रधान भट्टोवाला), गणेश राणा, ओम बहादुर थापा, कीर्ति सिंह रावत, राजेंद्र गुसाईं, भृंगुनाथ द्विवेदी (अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग), सत्यपाल सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Check Also

2027 में लालढांग ग्रामीण सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे गोकुल सिंह रावत, जनहित के मुद्दों को बनाएंगे प्राथमिकता

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल के हरिद्वार जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *