Breaking News

ऋषिकेश मंडल के नवगठित भाजयुमो के पदाधिकारियों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश मंडल के नवगठित भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने नवगठित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की ऊर्जा एवं समर्पण से ही संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

डॉ. अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल एवं असम में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त प्रचंड जनसमर्थन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत देश में विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर जनता की मुहर है।

उन्होंने नवगठित पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे संगठन की रीति-नीति को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करें तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएं।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, उपाध्यक्ष विनायक कुमार, उपाध्यक्ष प्रतीक पाल, उपाध्यक्ष शिवम शाह, महामंत्री मोहित, महामंत्री हर्षपाल, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष मयंक शर्मा, मीडिया संयोजक आहान चावला, कार्यकारिणी सदस्य आयुष ठाकुर, आयुष शर्मा, रितेश गुप्ता, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *