Breaking News

भरे बाजार में फायरिंग करने वाले शातिरों पर हरिद्वार पुलिस का सटीक प्रहार

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड

कोतवाली रुड़की / दिनांक 03.05.2026 को वादी गुलशेर पुत्र जमील निवासी ग्राम बिझौली, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रुड़की पर लिखित तहरीर दी गई कि 04 व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया गया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 174/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 सुभाष जखमोला के सुपुर्द की गई।

घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से दिनांक 04.05.2026 को कलियर रोड नहर पटरी गुमटी के पास, रुड़की से 02 आरोपियों को दबोचा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

(नाम पता आरोपित)

1. आसिफ पुत्र आजाद, निवासी कस्बा बरला, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)

   हाल पता ग्राम तेलीवाला, थाना गंगनहर, रुड़की (उम्र 22 वर्ष)

1. साकिब पुत्र रियाजुल, निवासी ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर, रुड़की (उम्र 20 वर्ष)

(बरामदगी)

• एक तमंचा .315 बोर

• 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस

• घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UK17 R-8724, स्प्लेंडर)

(पुलिस टीम)

• व0उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी

• उ0नि0 सुभाष जखमोला

• हे0का0 वीरेश खत्री

• हे0का0 नूर अहमद

• हे0का0 कमल

• का0 इतेन्द्र ध्यानी

• का0 शूरवीर

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *