Breaking News

श्यामपुर क्षेत्र के विनोद बिहार स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित वार्षिक उत्सव में ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सहभागिता की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश, श्यामपुर: श्यामपुर क्षेत्र के विनोद बिहार स्थित दुर्गा मंदिर में “विनोद बिहार विकास समिति” द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सहभागिता की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह रावत एवं सचिव तेग सिंह राणा सहित क्षेत्रीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

डॉ अग्रवाल ने माँ दुर्गा के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा महामंत्री पंकज जुगलान, क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी ढोभाल, पंकज ढोभाल, मोहन सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *