Breaking News

मेधावी छात्राओं को अभिमन्यु गुप्ता ने सम्मानित कर दिया आशीर्वाद

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

बागपत उत्तर प्रदेश * माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज द्वारा हाई स्कूल में इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित किया गया जिसमें वैदिक कन्या इंटर कॉलेज अग्रवाल मंदिर तर्जनी बागपत का परीक्षा परिणाम हाई स्कूल में 95 ,37% एवं इंटरमीडिएट का 98,40% रहा जिसमें हाई स्कूल की कुमारी इच्छा अग्रवाल पुत्री श्री मनोज कुमार ने 89.37% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया कुमारी सम पुत्री इमरान खान ने द्वितीय स्थान एवं कुमारी पायल पुत्री श्री पवन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इंटरमीडिएट की कुमारी अंशिका पुत्री श्री मनपाल सिंह ने प्रथम स्थान कुमारी झलक पुत्री श्री ऋषिपाल ने द्वितीय स्थान कुमारी खुशी पुत्री श्री भगवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इन सभी छात्राओं को विद्यालय सभागार में सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं कॉलेज के कोषाध्यक्ष श्री अभिमन्यु गुप्ता जी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती गायत्री वर्मा ने सभी स्टाफ के साथ सम्मानित किया

इस अवसर पर श्रीमती मंजू लता श्रीमती सुमन लता डॉक्टर प्रतिभा सिंह एवं कक्षा जाति का डॉक्टर पूजा मेयर श्रीमती संगीता देवी श्रीमती मिथिलेश कुमारी श्रीमती शिल्पी बंसल एवं समस्त स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया

इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता ने सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि आपकी उपलब्धि से परिवार एवं विद्यालय का मान बढा है इस अवसर पर अशोक कुमार यादव सचिन श्रीमती वाला का सहयोग रहा

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *