Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी मानसून को देखते हुए बाढ़ सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी मानसून को देखते हुए बाढ़ सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान डॉ. अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों से संवेदनशील क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और निर्देश दिए कि समय कम होने के कारण जहां स्थायी कार्य संभव नहीं हैं, वहां अस्थायी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि बाढ़ से आसपास के क्षेत्रों को अधिक नुकसान न हो।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि विधायक डॉ. अग्रवाल के पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में खदरी, गौहरी माफी, ठाकुरपुर, पांडे प्लॉट एवं गढ़ी आदि क्षेत्रों में चैनलाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही मनसा देवी क्षेत्र, बंगाला नाला क्षेत्र एवं साहब नगर (छिद्दरवाला) सहित अन्य क्षेत्रों मे भी शीघ्र ही चैनलाइजेशन कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि मानसून के दौरान जन-धन की हानि से बचा जा सके।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता श्री दिशांत, सहायक अभियंता श्री सुरेंद्र सिंह, अपर सहायक अभियंता श्री दिनेश बर्मन, श्री हेमंत पठोई, श्री संजीव चौहान एवं श्री अनमोल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *