Breaking News

श्री गुरु कृपा धाम का दसवां वार्षिक अधिवेशन बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार  (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) भूपतवाला स्थित जेडी पुरम में श्री गुरु कृपा धाम का दसवां वार्षिक स्थापना दिवस अधिवेशन स्थापना दिवस कार्यक्रम देशभर से आये भक्त जनों के बीच संपन्न हुआ

इस अवसर पर ज्ञान की वर्षा करते हुए सुश्री देवी सुदीक्षा सरस्वती महाराज ने कहा जो भक्त गुरु के बताये मार्ग पर चलते हैं और गुरु वचनों को ग्रहण करते हैं गुरु की कृपा उनके भाग्य का उदय कर देती है हमारे सतगुरु देव इस पृथ्वी लोक पर साक्षात ईश्वर के प्रतिनिधि के रूप में हमारे मार्गदर्शन हेतु हमें सतगुरु के रूप में प्राप्त होते हैं सतगुरु की महिमा बड़ी ही अपरंपार है सतगुरु इस पृथ्वी लोक पर पावन गंगा की धार है जिनके ज्ञान रूपी सरोवर में स्नान करने से हमारे भाग्य का उदय हो जाता है एवं हमारे जन्मों जन्म के पुण्यों का उदय हो जाता है हमारे ज्ञान चक्षु खुल जाते हैं हमें भगवान श्री हरि के चरणों तक पहुंचाने की युक्ति और गुरु वचनों से कल्याण का मार्ग दोनों ही प्राप्त हो जाते हैं जब आप इस लोक से परलोक भवसागर जाते हैं तो गुरु ही अपने ज्ञान रूपी सरोवर में स्नान करा कर आपको भवसागर पार कराते हैं गुरु की संगत भक्तों के भाग्य का उदय कर देती है और हमारे धर्म ग्रंथो का अध्ययन एवं श्रवण करना हमारे जन्मो जन्म के पुण्य का उदय होना है

Check Also

परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य एवं दिव्स सात दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश / “गंगोत्री से गंगासागर” अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *