Breaking News

संत समाज के संकल्प से पूरे देश को मिलेगी प्रेरणा श्री महंत विष्णु दास महाराज

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद( जगद्गुरू गरीबदास महाराज की 308वीं जन्म जयंती के अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों के साथ सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक ने उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाक में मौजूद आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद सीमाओं पर पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना के जवानों व नागरिकों के शहीद होने के चलते जगद्गुरू गरीबदास महाराज की जयंती पर रेलवे रोड़ स्थित श्री गरीबदासी धर्मशाला सेवाश्रम से निकाली जाने वाली शोभायात्रा को स्थगित कर दिया गया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत विष्णु दास महाराज ने कहा शोभायात्रा के स्थान पर गरीब दासी आश्रम में संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत समाज ने देश के सशस्त्र बलों के साथ कंधे कंधा मिलाकर खड़ा होने का संकल्प व्यक्त किया। तथा संतो के इस कार्य से समाज को ही प्रेरणा मिलेगी तो समाज का मुख्य कार्य आम जनमानस को भक्ति मार्ग दिखाने का है तथा सत्य की माग की और ले जाने का है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जगद्गुरू गरीबदास महाराज दिव्य महापुरूष थे। उनकी शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक रहेंगी। उन्होंने कहा कि संत समाज ने हमेशा से ही देश की एकता अखंडता कायम रखने में अग्रणी भूमिका निभायी है।

संत समाज ने जिस प्रकार देश की सेनाओं के साथ खड़ा रहने का संकल्प लिया है। इससे पूरे देश को प्रेरणा मिलेगी। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि संत समाज ने हमेशा ही देश दुनिया को राह दिखायी है। जगद्गुरू गरीबदास महाराज की जयंती की अवसर पर संत समाज की देश के सशस्त्र बलों के साथ व्यक्त की गयी प्रतिबद्धता से सेनाओं का बल मिलेगा।

गरीबदासी धर्मशाला सेवाश्रम के महंत स्वामी रविदेव शास्त्री व स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि जगदगुरू गरीबदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा को स्थगित कर समस्त संत समाज ने सेना के जवानों को शौर्य, धैर्य और बल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। संत समाज भी देश की सेनाओं के साथ प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हर प्रकार के सहयोग के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर स्वामी परमात्म देव महंत विष्णु दास महंत सूरदास, महामंडलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप, स्वामी कृष्णानंद, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी निर्मलदास, स्वामी हरिहरानंद स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि,  स्वामी अनंतानंद, स्वामी चिदविलासानंद महंत प्रेमदास, डा.संजय वर्मा, मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद्र, सहित अनेक संत महंत व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

ऋषिकेश (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान ने हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार, ऋषिकेश : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *