Breaking News

ये ख़बरें पढ़ी?

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड हरिद्वार द्वारा 06 पदो पर अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड जनपद हरिद्वार *राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में 2025-2026 सत्र में प्रथम बार छात्र संघ चुनाव होने जा रहे हैं जिसमे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड हरिद्वार द्वारा ६ पदो पर अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा की गई छात्र संघ अध्यक्ष पद पर आकाश खत्री, सचिव पद पर रचित प्रकाश  सह सचिव पर पालक शर्मा  उपाध्याय पद पर …

Read More »

मां मनसा देवी मंदिर में प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए विशेष अनुष्ठान हुआ प्रारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार * पावन नगरी हरिद्वार में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री मनसा देवी मंदिर में विधिवत कलश स्थापना और माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज …

Read More »

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोशनाबाद में आयोजित शिविर का स्वास्थ्य मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने किया शुभारंभ

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार  *स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोशनाबाद हरिद्वार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मा0 स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार, डा0 धन सिहं रावत के द्वारा किया गया प्रा0स्वा0 केन्द्र रोशनाबाद में आयोजित स्वास्थय शिविर में 184 लाभार्थियों द्वारा सेवाओं का लाभ लिया गया मा0 मंत्री जी …

Read More »

वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर स्वामी यतीश्वरानंद का किया भव्य स्वागत

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला हरिद्वार के पदाधिकारियों के साथ समाज के तमाम लोगों ने वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद ऊर्जावान, कर्मठ और प्रत्येक व्यक्ति की पीड़ा समझने वाले जननेता है। सोमवार को वेद मंदिर …

Read More »

आचार्य बालकृष्ण विश्व रैंकिंग में शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में पुनः सम्मिलित

कमल कुमार /ऋतिक कुमार हरिद्वार, : आचार्य बालकृष्ण जी को अमेरिका के प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के शोध समूह और विश्वप्रसिद्ध प्रकाशक एल्सेवियर द्वारा जारी विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में पुनः सम्मिलित किया गया है। इस उपलब्धि की ऐतिहासिक पुनरावृति, आचार्य बालकृष्ण जी के लिए व्यक्तिगत रूप से ही नहीं, अपितु पतंजलि, आयुर्वेद एवं सम्पूर्ण भारत वर्ष के …

Read More »

बागेश्वर जिला चिकित्सालय में बच्चे की मौत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड बागेश्वर *बागेश्वर जिला चिकित्सालय में एक बच्चे की मृत्यु के प्रकरण में हुई गंभीर लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कठोर संज्ञान लेते हुए दोषी चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट एवं कारण बताओ नोटिस के उत्तर पर विचारोपरांत निम्न निर्णय लिए …

Read More »

नवरात्रि के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन में स्टेम सेल थैरेपी कैम्प का शुभारम्भ

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश* शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व, माँ दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना का अवसर है। नौ दिवसीय इस महोत्सव को परमार्थ निकेतन में सेवा अनुष्ठान के रूप में समर्पित किया। नवरात्रि के अवसर पर मां हमें स्मरण कराती है कि जब-जब संसार में अंधकार, दुर्बलता और दुःख छाते हैं, तब शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा …

Read More »

भगवान अग्रसैन जी मंदिर निर्माण के लिए दानवीर वैश्य भामाशाहाओ ने की घोषणाएं

*21000 रू के सहयोग की घोषणा श्री संजय मित्तल जी अध्यक्ष संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा* *21000 रू के सहयोग की घोषणा श्री जगमोहन गर्ग जी रोहतक वालो ने की* *11000 रू के सहयोग की घोषणा व्यापारी नेता श्री अनुज गर्ग जी चरथावल वालो ने की* *मंदिर बुर्जी के लिए ईटो के सहयोग के लिए विनोद सिंघल जी दक्षिणी कृष्णापुरी वालो …

Read More »

अखाड़ा परिषद ने आपदा राहत में निभाई अग्रणी भूमिका, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया संत समाज के योगदान का अभिनंदन

कमल अग्रवाल / ऋतिक कुमार जनपद हरिद्वार  *मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज डामकोठी, हरिद्वार में अखाड़ा परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर परिषद द्वारा हाल ही में उत्तराखण्ड में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹34 लाख की सहयोग राशि प्रदान की गई। *संत समाज ने …

Read More »

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित प्रेम आश्रम में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में की सहभागिता

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड जनपद हरिद्वार *मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार स्थित प्रेम आश्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए बाबा केदारनाथ और भगवान बद्रीविशाल …

Read More »

SDRF टीम ढालवाला द्वारा ताज होटल, सिंहटाली ब्यासी, ऋषिकेश में होटल कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन एवं बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश *एसडीआरएफ टीम ढालवाला द्वारा ताज होटल, सिंहटाली ब्यासी, ऋषिकेश में होटल कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन एवं बचाव संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया*। प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ टीम ने कर्मचारियों को आपदा की परिस्थितियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी और व्यावहारिक अभ्यास कराए। इसमें विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया— प्रशिक्षण …

Read More »

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन शिवालिक नगर में हुआ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड जनपद हरिद्वार *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन शिवालिक नगर के प्रशांत रेजीडेंसी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमेश कपूर ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।  इस अवसर पर …

Read More »

मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति को बढ़ाएगा जीएसटी रिफॉर्म : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून* सोमवार से लागू हो रही जीएसटी की नई दरों को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ाने वाला कदम बताया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी के स्लैब में किए गए बदलाव से मध्य और गरीब वर्ग को सबसे अधिक फायदा मिलेगा । उनके लिए …

Read More »

फेंसिंग में भी आगे आए उत्तराखंड के खिलाड़ी : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड हल्द्वानी* रविवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी में आयोजित एशियश कैडेट कप फेंसिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इंडिया की फेंसिंग टीम ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है।प्रतियोगिता में कुल 17 देश के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 19 सितंबर से चल …

Read More »

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून * मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा …

Read More »