कथा व्यास पूज्या साध्वी समाहिता दीदी जी ने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म और जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों का दिया संदेश
www.shrimannews.in
September 28, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : पितृ पक्ष के पावन अवसर पर अग्रवाल भवन, भूपतवाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कथा व्यास पूज्या साध्वी समाहिता दीदी जी ने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म और जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया।

दीदी जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाली दिव्य ज्ञानधारा है। प्रभु की कथा का श्रवण मन को निर्मल करता है और व्यक्ति को अहंकार, मोह तथा सांसारिक चिंताओं से ऊपर उठकर ईश्वर के प्रति समर्पण का मार्ग दिखाता है।
पितृ पक्ष में भागवत कथा के श्रवण का विशेष महत्व बताते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं से पितरों के प्रति श्रद्धा, सेवा, दान और भगवान के नाम-स्मरण को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक कथा का श्रवण किया और श्रीहरि के जयघोष से कथा स्थल भक्तिमय हो उठा।