Breaking News

09 अक्टूबर को होगा मास-ध्यान साधना शिविर का भव्य समापन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार ; शारदा पैलेस महर्षि मेँहीँ अन्नक्षेत्र हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित मास-ध्यान साधना शिविर 2026 का बीसवाँ दिवस श्रद्धा, साधना, अनुशासन एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। शिविर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए साधक नियमित रूप से ध्यान-साधना, सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं।

बीसवें दिवस पर संत-महात्माओं ने साधकों को ध्यान, सत्संग, सदाचार, सेवा, आत्मचिंतन एवं नियमित साधना के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। संतों ने कहा कि मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक साधना का विशेष महत्व है। नियमित ध्यान एवं सत्संग से व्यक्ति को अपने जीवन में संयम, शांति और सकारात्मक विचारों को विकसित करने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर स्वामी गुरुनंदन जी महाराज, स्वामी गुरुशरण जी महाराज, स्वामी नंदन जी महाराज, स्वामी बिंदेश्वरी जी महाराज, स्वामी अभिषेकानंद जी महाराज, स्वामी संजीवानंद जी महाराज, स्वामी पंकज बाबा, स्वामी शंकर बाबा सहित अन्य संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। संतों के प्रवचन एवं मार्गदर्शन से साधकों में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रातःकालीन ध्यान-साधना, सत्संग एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से साधकों को नियमित साधना के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शारदा पैलेस परिसर में पूरे शिविर के दौरान शांत, अनुशासित एवं आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।

9 अक्टूबर 2026 को होगा समापन : मास-ध्यान साधना शिविर 2026 का आयोजन एक माह की साधना के रूप में किया जा रहा है। शिविर का समापन 9 अक्टूबर 2026 को शारदा पैलेस, हरिद्वार में होगा। समापन अवसर पर संत-महात्माओं के विशेष प्रवचन एवं आशीर्वचन सहित विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर साधकों एवं श्रद्धालुओं की विशेष सहभागिता रहने की संभावना है।

आयोजक महर्षि मेँहीँ अन्नक्षेत्र हरिद्वार की ओर से शिविर के समापन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। साधकों में समापन समारोह को लेकर उत्साह बना हुआ है।

शिविर का उद्देश्य ध्यान-साधना, सत्संग, सेवा और सदाचार के माध्यम से साधकों को आत्मिक उन्नति एवं आध्यात्मिक जीवन के प्रति प्रेरित करना है। बीसवें दिवस तक शिविर में साधकों की निरंतर सहभागिता बनी हुई है और आगामी दिनों में भी नियमित साधना एवं सत्संग का क्रम जारी रहेगा यह जानकारी स्वामी पंकज बाबा के द्वारा दिया गया है

Check Also

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिपुरकलां में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं पेजावर मठ, उडुपी के पीठाधीश्वर पूज्य श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *