Breaking News

मेड्रिक्स हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कृष्णा एस.के. के सानिध्य में आयोजित शिविर में जनता को हृदय को स्वस्थ रखने के प्रति किया जागरूक किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में 29 सितंबर को हरिद्वार स्थित मेड्रिक्स हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर हृदय संबंधी जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ से परामर्श, बीपी, बीएमआई, ईसीजी, शुगर एवं कोलेस्ट्रॉल की जांच के साथ आहार और जीवनशैली संबंधी परामर्श निशुल्क उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही दवाइयों, लैब जांच, ईको, टीएमटी एवं होल्टर जांच पर भी विशेष छूट प्रदान की गई।

मेड्रिक्स हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कृष्णा एस.के. के सानिध्य में आयोजित शिविर में लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. कृष्णा ने नियमित व्यायाम करने, ताजे फल एवं हरी सब्जियों का पर्याप्त सेवन करने तथा नमक और चीनी का सीमित मात्रा में प्रयोग करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण जोखिम कारक हो सकता है, इसलिए तनाव को नियंत्रित करना, नियमित शारीरिक गतिविधि करना और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना आवश्यक है। विश्व हृदय दिवस का उद्देश्य भी लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

शिविर में पहुंचे लोगों ने निशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा का लाभ उठाया। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की कि हृदय को स्वस्थ रखना केवल उपचार नहीं, बल्कि जागरूकता और नियमित स्वस्थ आदतों से जुड़ा संकल्प है।

Check Also

आयुष्मान योजना के भुगतान में देरी से निजी अस्पतालों पर संकट, डॉक्टर-हॉस्पिटल एसोसिएशन ने सीएमओ से की मुलाकात

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध (एम्पैनल्ड) निजी अस्पतालों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *