Breaking News

आयुष्मान योजना के भुगतान में देरी से निजी अस्पतालों पर संकट, डॉक्टर-हॉस्पिटल एसोसिएशन ने सीएमओ से की मुलाकात

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध (एम्पैनल्ड) निजी अस्पतालों को लंबे समय से भुगतान नहीं मिलने का मामला गंभीर होता जा रहा है। इसी समस्या को लेकर डॉक्टर एवं हॉस्पिटल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई महीनों से आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों द्वारा किए गए उपचार का भुगतान लंबित है। भुगतान नहीं मिलने के कारण अस्पतालों के सामने कर्मचारियों का वेतन, दवाइयों की खरीद और अन्य आवश्यक खर्चों का प्रबंधन करना मुश्किल हो रहा है। कई अस्पतालों में स्टाफ का वेतन भी लंबित बताया गया, जिससे अस्पतालों के संचालन पर असर पड़ रहा है।

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यदि लंबित भुगतान शीघ्र जारी नहीं किया गया तो आयुष्मान योजना के अंतर्गत नए मरीजों को भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराना अस्पतालों के लिए संभव नहीं रहेगा। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ से मांग की कि मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर लंबित भुगतान जल्द से जल्द जारी कराया जाए, ताकि निजी अस्पतालों का संचालन सुचारु बना रहे और आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को उपचार प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित कई चिकित्सक एवं अस्पताल संचालक मौजूद रहे।

Check Also

मेड्रिक्स हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कृष्णा एस.के. के सानिध्य में आयोजित शिविर में जनता को हृदय को स्वस्थ रखने के प्रति किया जागरूक किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में 29 सितंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *