Breaking News

श्रीधाम वृंदावन से पधारीं पूज्या साध्वी समाहिता जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य कथा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने का दिया संदेश

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार  : उत्तरी हरिद्वार स्थित अग्रवाल भवन में जय मां बनभौरी देवी एवं महाराजा अग्रसेन परिवार, चंडीगढ़ की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव का भव्य और भावपूर्ण प्रसंग सुनाया गया। श्रीधाम वृंदावन से पधारीं पूज्या साध्वी समाहिता जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य कथा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान पूरा कथा पंडाल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और मंगलगीतों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी मनाई। नंदोत्सव में भक्तों ने बाल गोपाल के वात्सल्य स्वरूप का आनंद लिया और वातावरण कृष्णमय हो गया।

साध्वी समाहिता जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि मनुष्य को भक्ति, सदाचार, प्रेम, करुणा और संस्कारों से जोड़ने वाला आध्यात्मिक मार्ग है। भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश का दिव्य संदेश देता है। हरिद्वार जैसी पावन आध्यात्मिक नगरी में मां गंगा के सानिध्य में भागवत श्रवण का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

कथा में चंडीगढ़, हिसार, दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे और भाव-विभोर होकर कथा का श्रवण किया। आयोजन को सफल बनाने में पवन गर्ग, राजेंद्र गर्ग, रमेश मित्तल, सोनी मित्तल, निर्मल सिंगला एवं राहुल गुप्ता सहित परिवार के सदस्य विशेष सहयोग कर रहे हैं।

Check Also

मेड्रिक्स हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कृष्णा एस.के. के सानिध्य में आयोजित शिविर में जनता को हृदय को स्वस्थ रखने के प्रति किया जागरूक किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में 29 सितंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *